लाइव न्यूज़ :

Indian Table Tennis Teams: पहली बार ओलंपिक में पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम, रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर बधाई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2024 18:37 IST

Indian Table Tennis Teams: महिलाओं की स्पर्धा में भारत 13वीं रैंकिंग पर काबिज था। पोलैंड (12), स्वीडन (15) और थाईलैंड के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया।क्रोएशिया (12), भारत (15) और स्लोवेनिया (11) ने भी पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया।ओलंपिक में पांचवीं बार खेलने के बावजूद यह सच में बहुत विशेष है।

Indian Table Tennis Teams: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। पिछले महीने बुसान में विश्व टीम चैम्पियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट थी और इसके समापन के बाद टीम स्पर्धाओं में सात स्थान बचे थे जिनके लिए टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया। आईआईटीएफ ने कहा, ‘‘ताजा विश्व टीम रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग की जो टीम क्वालीफाई नहीं कर सकीं, उन्होंने पेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया। ’’ महिलाओं की स्पर्धा में भारत 13वीं रैंकिंग पर काबिज था, उसने पोलैंड (12), स्वीडन (15) और थाईलैंड के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पुरुष टीम स्पर्धा में क्रोएशिया (12), भारत (15) और स्लोवेनिया (11) ने भी पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया। भारत के अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल ने ट्वीट किया, ‘‘आखिरकार भारत ने ओलंपिक के लिए टीम स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैं लंबे समय से यह देखना चाहता था। ओलंपिक में पांचवीं बार खेलने के बावजूद यह सच में बहुत विशेष है।

महिला टीम को भी बधाई जिन्होंने भी ऐतिहासिक कोटा हासिल कर लिया। ’’ भारतीय टेबल टेनिस इतिहास में यह शानदार उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश 2008 बीजिंग ओलंपिक में शामिल किये जाने के बाद टीम स्पर्धा में हिस्सा लेगा।

दोनों भारतीय टीम आईटीटीएफ विश्व टीम चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में हारने के कारण ओलंपिक टिकट कटाने से चूक गयी थीं। पुरुष टीम का दक्षिण कोरिया से 0-3 से और महिला टीम को चीनी ताइपे से 1-3 से हार मिली थी। 

टॅग्स :ParisOlympicTable Tennis Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम