भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया

By भाषा | Published: July 27, 2021 08:22 AM2021-07-27T08:22:22+5:302021-07-27T08:22:22+5:30

Indian men's hockey team beat Spain 3-0 | भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया

तोक्यो, 27 जुलाई भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल ए में मंगलवार को यहां अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया।

भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा।

भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की थी लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में उसे 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian men's hockey team beat Spain 3-0

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे