Indian Hockey team Asian Games 2023: 41 साल में पहली बार!, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य, राष्ट्रमंडल खेल में रजत और एशियाई में स्वर्ण, भारत ने किया कमाल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 6, 2023 06:25 PM2023-10-06T18:25:07+5:302023-10-06T18:26:19+5:30

Indian Hockey team Asian Games 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की। टीम ने गत चैम्पियन जापान को एकतरफा फाइनल में 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

Indian Hockey team Asian Games 2023 For first time in 41 years India holds Olympic, Asian Games and Commonwealth Games Hockey medal same time see 5 video | Indian Hockey team Asian Games 2023: 41 साल में पहली बार!, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य, राष्ट्रमंडल खेल में रजत और एशियाई में स्वर्ण, भारत ने किया कमाल, देखें वीडियो

Indian Hockey team Asian Games 2023: 41 साल में पहली बार!, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य, राष्ट्रमंडल खेल में रजत और एशियाई में स्वर्ण, भारत ने किया कमाल, देखें वीडियो

Highlights2022 राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने रजत जीता था। नौ साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल हॉकी पदक एक ही समय में जीत लिए हैं! 

Indian Hockey team Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम इतिहास कायम कर दिया। 41 साल में पहली बार भारत ने ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल हॉकी पदक एक ही समय में जीत लिए हैं! टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने नौ साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। 2022 राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने रजत जीता था। 

भारत ने शुक्रवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए सीधा कोटा भी हासिल कर लिया। भारत ने पुरुष हॉकी में पाकिस्तान के बाद दूसरे सर्वाधिक स्वर्ण पदक के मामले में दक्षिण कोरिया की बराबरी कर ली, जो एशियाड में आठ स्वर्ण पदकों के साथ सबसे सफल टीम है।

भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (32वां और 59वां मिनट), अभिषेक (48वां मिनट), अमित रोहिदास (36वां) और मनप्रीत सिंह (25वां) ने गोल किये । जापान के लिये एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में दागा । पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया। भारत को 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास की फ्लिक सीधे जापान के गोलकीपर के सामने गई।

दूसरे क्वार्टर में भारतीयों ने लगातार हमले बोले जिसका फायदा तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला लेकिन इस बार भी रोहिदास निशाना चूक गए । भारत का खाता 25वें मिनट में मनप्रीत ने खोला । ललित उपाध्याय सर्कल के भीतर गेंद लेकर गए और नीलाकांता शर्मा को सौंपी जिन्होंने सर्कल पर खड़े मनप्रीत को गेंद थमाई और उन्होंने सटीक निशाना साधकर गेंद गोल के भीतर डाल दी।

मैदानी अंपायर ने उछाल के कारण गोल अमान्य करार दिया लेकिन भारत ने वीडियो रेफरल लिया और फैसला भारतीय टीम के पक्ष में रहा । भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में और रोहिदास ने चार मिनट बाद ये गोल किये। चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने तीसरे मिनट में और हूटर से एक मिनट पहले हरमनप्रीत ने गोल करके भारत की शानदार जीत तय कर दी।

Web Title: Indian Hockey team Asian Games 2023 For first time in 41 years India holds Olympic, Asian Games and Commonwealth Games Hockey medal same time see 5 video

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे