इंडिया ओपन 2022: दिल्ली में बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरोना की दस्तक, किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा समेत 7 संक्रमित

By विनीत कुमार | Published: January 13, 2022 08:59 AM2022-01-13T08:59:22+5:302022-01-13T09:03:48+5:30

India Open 2022 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सात खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले है। यह सभी खिलाड़ी भारत से हैं। कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों में किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

India Open 2022 seven players including kidambi Srikant, Ashwini ponnapa test corona positive | इंडिया ओपन 2022: दिल्ली में बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरोना की दस्तक, किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा समेत 7 संक्रमित

किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा समेत 7 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित (फाइल फोटो)

Highlights दिल्ली में चल रहे इंडिया ओपन-2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरोना के कई केस मिले हैं।किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा समेत 7 भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित।कई खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से खुद को अलग किया, मंगलवार को शुरू हुआ था टूर्नामेंट

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे इंडिया ओपन-2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरोना ने दस्तक दे दी है। किदांबी श्रीकांत और अश्विनी पोनप्पा समेत 7 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद ये सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारत इन दिनों ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में हैं।

इंडिया ओपन 2022: सात खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने गुरुवार को बताया कि कोरोना संक्रमित मिले सभी सात खिलाड़ी भारतीय हैं। श्रीकांत और अश्विनी के अलावा रितिका राहुल ठाकेर, त्रीशा जॉली, मिथुन मंजूनाथ, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता कोरोना संक्रमित मिले हैं।

BWF ने बताया सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट मंगलवार को हुआ था। इनके कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इनसे जुड़े स्टाफ और जोड़ीदार खिलाड़ी भी टूर्नामेंट से अलग हो गए हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के प्रतिद्वंद्वी को वॉकओवर दिया जाएगा।

इंडिया ओपन 2022: दो दिन पहले शुरु हुआ था टूर्नामेंट

ये टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हुआ था और इसमें लगभग सभी बड़े भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी रही। पूर्व चैम्पियन साइना नेहवाल, विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय ने जीत के साथ बुधवार को इंडिया ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी पुरूष युगल में जीत से शुरुआत की। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना अपनी प्रतिद्वंद्वी चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा के पीठ में चोट के कारण मैच के बीच में रिटायर होने के कारण दूसरे दौर में पहुंचीं।

चौथी वरीय साइना का सामना अब हमवतन मालविका बंसोड़ से होगा जिन्होंने साथी भारतीय सामिया इमाद फारूखी को एक अन्य महिला एकल मैच में 21-18 21-9 से हराया। वापसी की कोशिश में जुटे आठवें वरीय प्रणय ने पुरूष एकल में स्पेन के पाब्लो अबियान को 21-14 21-7 से पराजित किया।

(भाषा इनपुट)

Web Title: India Open 2022 seven players including kidambi Srikant, Ashwini ponnapa test corona positive

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे