राष्ट्रमंडल खेल 2018: भारत की साइकलिंग टीम घोषित

By IANS | Published: February 24, 2018 04:09 PM2018-02-24T16:09:48+5:302018-02-24T16:11:46+5:30

भारतीय साइकलिंग संघ की ओर से घोषित इस टीम में पांच महिला और चार पुरुष साइकलिस्ट शामिल हैं।

india cycling team announced for commonwealth games 2018 | राष्ट्रमंडल खेल 2018: भारत की साइकलिंग टीम घोषित

राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारत की साइकलिंग टीम

भारतीय साइकलिंग संघ ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए साइकलिंग टीम की घोषणा कर दी। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होगा। भारतीय साइकलिंग संघ की ओर से घोषित इस टीम में पांच महिला और चार पुरुष साइकलिस्ट शामिल हैं। एक बयान के अनुसार, 'इस टीम का चयन मलेशिया में 16 से 21 फरवरी के बीच हुई एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।'

इस चैम्पियनशिप में भारतीय साइकलिंग एथलीट ने चार पदक जीते थे, जिसमें तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय साइकलिंग टीम:

देबोराह, एलीना रेजी, एम. सोनाली चानू, टी. मनोरमा देवी, अमृता रघुनाथ, रणजीत सिंह, साहिल कुमार, सानुराज पी. और मंजीत सिंह।

Web Title: india cycling team announced for commonwealth games 2018

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे