लाइव न्यूज़ :

कोविड का प्रभाव : साइ ने उत्कृष्टता केंद्रों में तीन सप्ताह का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की लेकिन कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने शिविरों में अभ्यास जारी रखेंगे।

भारत में पिछले कुछ दिनों से एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 1.32 लाख मामले सामने आये हैं।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘भारत भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण ने सभी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में तीन सप्ताह के लिये ग्रीष्मकालीन अवकाश देने का फैसला किया है। ’’

इस निर्णय से हालांकि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित नहीं होंगी।

साइ ने कहा, ‘‘शीर्ष खिलाड़ी जो राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये अभ्यास कर रहे हैं, वे अपने संबंधित परिसरों में अभ्यास जारी रखेंगे। अभ्यास के उनके साथियों को भी शिविर में रहने की अनुमति दी गयी है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘शिविर में रहने वाले खिलाड़ियों और स्टाफ का प्रत्येक सप्ताह आरटी पीसीआर परीक्षण होगा। ’’

यह फैसला पटियाला, बेंगलुरू और सोनीपत सहित कई अन्य केंद्रों में पॉजीटिव मामले सामने आने के कारण यह फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!