लाइव न्यूज़ :

मुझे अच्छा ड्रॉ मिला लेकिन कुछ भी आसान नहीं होगा : सिंधु

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि उन्हें अनुकूल ड्रॉ मिला है लेकिन कहा कि ओलंपिक में कोई भी मैच आसान नहीं होगा ।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता गत चैम्पियन सिंधु को हांगकांग की चियुंग एंगान यि (34वीं रैंक) और इस्राइलकी सेनिया पोलिकारपोवा (58वीं रैंक) के साथ महिला एकल में ग्रुप जे में रखा गया है ।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हर कोई शीर्ष फॉर्म में होगा । उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगी । हर मैच अहम है तो मैच दर मैच रणनीति बनानी होगी । यह ओलंपिक है और इसमें कुछ भी आसान नहीं होगा ।’’

पुरूष एकल में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी बी साइ प्रणीत को ग्रुप डी में नीदरलैंड के मार्क कालजोउ (29वीं रैंक) और इस्राइल के मीशा जिल्बरमैन (47वीं रैंक) के साथ रखा गया है ।

प्रणीत ने कहा ,‘‘ ड्रॉ मिला जुला है। ना कठिन ना आसान । मुझे अपना सौ फीसदी देना होगा ताकि सारे मैच जीत सकूं ।’’

दुनिया की दसवें नंबर की पुरूष युगल टीम चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी को लीग चरण में कड़ी चुनौती मिल सकती है।उन्हें ग्रुप ए में दुनिया की नंबर एक टीम इंडोनेशिया के केविन एस सुकामुजो और मार्कस एफ गाइडोन के साथ रखा गया है ।

भारत के युगल कोच डेनमार्क के मथियास बो ने कहा ,‘‘ यह बराबरी का ग्रुप है और एक मैच हारने पर भी आप बाहर नहीं हो क्योंकि किसी को नहीं पता कि अगले मैच में क्या होगा । ’’

एकल वर्ग में 42 खिलाड़ियों को 14 समूहों में बांटा गया है । हर समूह में तीन खिलाड़ी है और उससे शीर्ष खिलाड़ी नॉकआउट में पहुंचेगा । बैडमिंटन स्पर्धा 24 जुलाई से आरंभ होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!