Hockey 5s World Cup 2024: 24 से 31 जनवरी के बीच मस्कट में एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप, 16 टीम और 4 ग्रुप, मिस्र, स्विटजरलैंड और जमैका के साथ पूल बी में टीम इंडिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2023 03:03 PM2023-09-05T15:03:15+5:302023-09-05T15:04:44+5:30

Hockey 5s World Cup 2024: नीदरलैंड को पूल ए में पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और कीनिया को पूल सी में रखा गया है।

Hockey 5s World Cup 2024 FIH Men's in Muscat from 24 to 31 January 16 teams and 4 groups Team India in Pool B along Egypt, Switzerland and Jamaica | Hockey 5s World Cup 2024: 24 से 31 जनवरी के बीच मस्कट में एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप, 16 टीम और 4 ग्रुप, मिस्र, स्विटजरलैंड और जमैका के साथ पूल बी में टीम इंडिया

file photo

Highlightsमेजबान ओमान का सामना पूल डी में मलेशिया, अमेरिका और फिजी से होगा। प्रत्येक टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने की उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी और हम भी ऐसा चाहते हैं।टूर्नामेंट में कुछ वास्तव में मजबूत टीमें भाग ले रही हैं।

Hockey 5s World Cup 2024: मौजूदा एशियाई चैंपियन भारत को अगले साल 24 से 31 जनवरी के बीच मस्कट में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप के लिए मिस्र, स्विटजरलैंड और जमैका के साथ पूल बी में रखा गया है। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है।

भारत ने शनिवार को ओमान के सलालाह में पाकिस्तान को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। नीदरलैंड को पूल ए में पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और कीनिया को पूल सी में रखा गया है।

जबकि मेजबान ओमान का सामना पूल डी में मलेशिया, अमेरिका और फिजी से होगा। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय कप्तान मनदीप मोर ने कहा,‘‘ टूर्नामेंट में कुछ वास्तव में मजबूत टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने की उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी और हम भी ऐसा चाहते हैं।’’

Web Title: Hockey 5s World Cup 2024 FIH Men's in Muscat from 24 to 31 January 16 teams and 4 groups Team India in Pool B along Egypt, Switzerland and Jamaica

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे