लाइव न्यूज़ :

हजारे ट्रॉफी: गोवा को हराकर गुजरात ने दूसरी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:46 IST

Open in App

सूरत, 22 फरवरी मेजबान गुजरात ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में गोवा को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

गुजरात ने अपने अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ के खिलाफ तीन विकेट की जीत के साथ की थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की टीम 45.4 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। गुजरात की ओर से बायें हाथ के स्पिनर हार्दिक पटेल ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इसके जवाब में गुजरात ने प्रियांक पांचाल (नाबाद 57) और भार्गव मेराई (55 गेंद में 57 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 27.4 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की शुरुआत खराब रही। अर्जन नगवासवाला (31 रन पर दो विकेट) ने सलामी बल्लेबाज आदित्य कौशिक (04) को पवेलियन भेजा जबकि हार्दिक ने दूसरे सलामी बल्लेबाज इशान गाडेकर (18) को आउट करके गोवा का स्कोर 41 रन पर दो विकेट किया।

गुजरात ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और गोवा के बल्लेबाजों को टिककर नहीं खेलने किया। स्नेहल कौथांकर (23) भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। हार्दिक ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

कप्तान अमित वर्मा (15) और सुयश प्रभुदेसाई (03) भी जल्दी पवेलियन लौट गए जिससे गोवा का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन हो गया। विकेटकीपर केडी एकनाथ ने 62 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 120 रन के पार पहुंचाया।

अर्जन ने 39वें ओवर में 123 रन के स्कोर पर एकनाथ को आउट करके गोवा को छठा झटका दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दर्शन मिसल चार चौकों की मदद से 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहे और टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज चिंतन गजा (31 रन पर दो विकेट) और स्पिनर पीयूष चावला (32 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को ध्रुव रावल (26 गेंद में 37 रन) और पांचाल ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचाल और मेराई ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर मैच को गोवा की पहुंच से दूर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!