लाइव न्यूज़ :

सब जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : हरियाणा ने आठ स्वर्ण जीते, महाराष्ट्र की देविका बनी सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज

By भाषा | Updated: September 7, 2018 21:25 IST

हरियाणा ने आठ स्वर्ण पदक जबकि मणिपुर ने दो, उत्तराखंड ने एक और आंध्र प्रदेश ने एक सोने का तमगा हासिल किया।

Open in App

नागपुर, सात सितंबर। हरियाणा ने शुक्रवार को समाप्त हुई पहली सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में श्रेष्ठता साबित करते हुए आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किये और महाराष्ट्र की देविका घोरपाडे को सर्वश्रेष्ठ मुक्कबाज चुना गया।

हरियाणा ने आठ स्वर्ण पदक जबकि मणिपुर ने दो, उत्तराखंड ने एक और आंध्र प्रदेश ने एक सोने का तमगा हासिल किया। 

मुस्कान सिंह ने 34 किग्रा वर्ग में हरियाणा के लिए शुरुआत की और फाइनल में पंजाब की भावना अजय कुमार को 4-1 से हराया। लेकिन 36 किग्रा की अगली बाउट में तमिलनाडु की एम लोशिनी मंगेश ने हरियाणा की निशा सिंह को 5-0 से पराजित किया। 

इसके बाद हरियाणा ने 40, 42, 44, 50, 52, 57 और 63 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया जिसमें क्रमश: प्राची किन्हा, प्राची, तमन्ना कुमार, कुशी अवतार, आंचल सैनी, प्रीति दहिया और प्रांजल यादव विजेता रहीं।

हरियाणा की आंचल सैनी को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान मुक्केबाज पुरस्कार मिला जिन्होंने दिल्ली की यामिनी तवंर को 52 किग्रा में 4-1 से शिकस्त दी।

टॅग्स :रेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!