लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना को कैंप नोउ में ग्रेनाडा ने बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: September 21, 2021 10:28 IST

Open in App

मैड्रिड, 21 सितंबर (एपी) चैंपियन्स लीग में बायर्न म्यूनिख के हाथों करारी हार झेलने के बाद एक सप्ताह से भी कम समय में बार्सिलोना को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपने घरेलू मैदान कैंप नोउ में ग्रेनाडा के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा।

बार्सिलोना में पूरे मैच में पिछड़ा रहा और एक समय उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में वह डिफेंडर रोनाल्ड अरायो के 90वें मिनट में किये गये गोल से मैच बराबर करने में सफल रहा। ग्रेनाडा की तरफ से डोमिंगोज दुआर्ते ने दूसरे मिनट में ही गोल कर दिया था।

लियोनेल मेस्सी से नाता तोड़ने के बाद बार्सिलोना के लिये यह दूसरा झटका है। इससे पहले उसे बायर्न के हाथों 3-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

ग्रेनाडा लगातार दो ड्रा और फिर दो हार के बाद इस मैच में खेलने के लिये उतरा था। अप्रैल में जब कैंप नोउ में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था तब ग्रेनाडा जीता था।

इस ड्रा से बार्सिलोना चार मैच में आठ अंक के साथ सातवें स्थान पर खिसक गया है। वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड से पांच अंक पीछे है। रीयाल के पांच मैचों में 13 अंक हैं। रीयाल ने एक अन्य मैच में वेलेंसिया को 2-1 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!