क्या है भारत का राष्ट्रीय खेल? आरटीआई के जवाब में केंद्र सरकार ने दी ये जानकारी

By भाषा | Updated: February 14, 2020 13:06 IST2020-02-14T13:06:40+5:302020-02-14T13:06:40+5:30

आम धारणा है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। यह याचिका उस जवाब को जानने के लिए डाली गई थी कि हॉकी को कब भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया।

Govt has not declared any sport as national game: RTI reply | क्या है भारत का राष्ट्रीय खेल? आरटीआई के जवाब में केंद्र सरकार ने दी ये जानकारी

क्या है भारत का राष्ट्रीय खेल? आरटीआई के जवाब में केंद्र सरकार ने दी ये जानकारी

Highlightsखेल मंत्रालय ने कहा कि उसने किसी भी खेल को देश के ‘राष्ट्रीय खेल’ का दर्जा नहीं दिया है।मंत्रालय ने आरटीआई याचिका के जवाब में यह बात कही, जिसमें पूछा गया था कि हॉकी को कब भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया।।

खेल मंत्रालय ने कहा कि उसने किसी भी खेल को देश के ‘राष्ट्रीय खेल’ का दर्जा नहीं दिया है। मंत्रालय ने यह बात उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले के स्कूल के शिक्षक द्वारा जारी आरटीआई याचिका के जवाब में कही।

आम धारणा है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। यह याचिका उस जवाब को जानने के लिए डाली गई थी कि हॉकी को कब भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया।

मयूरेश अग्रवाल धुले जिले के सिंदखेडा तहसील में स्थित वीके पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाते हैं। उन्हें मंत्रालय ने यह जवाब दिया है जो 15 जनवरी 2020 को भेजा गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा छात्रों के सवाल से प्रेरित होकर किया जो उनसे पूछते थे कि हॉकी को देश का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया।

मंत्रालय ने जवाब में कहा, ‘‘सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है, क्योंकि सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देना है।’’

Web Title: Govt has not declared any sport as national game: RTI reply

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे