Google ने फिर बनाया खास डूडल, विंटर ओलंपिक के दूसरे दिन दौड़ा कछुआ

By IANS | Published: February 10, 2018 07:57 PM2018-02-10T19:57:45+5:302018-02-10T19:58:48+5:30

डूडल में दिखाया गया है कि कछुआ, मैगपाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा है। 

google celebrate 2018 winter olympic with interesting doodle | Google ने फिर बनाया खास डूडल, विंटर ओलंपिक के दूसरे दिन दौड़ा कछुआ

google celebrate 2018 winter olympic with interesting doodle

सर्च इंजन गूगल ने प्योंगचांग-2018 ओलंपिक को समर्पित डूडल बनाना जारी रखते हुए शनिवार को इस खेल के दूसरे दिन कछुए का डूडल बनाया, जो सुस्त चाल नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। कोरिया में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। डूडल में दिखाया गया है कि कछुआ, मैगपाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा है। 

डूडल का अंत मैगपाई की जीत के साथ होता है। गूगल ने अपने डूडल पेज पर कहा कि खेल में धीमी शुरुआत के बाद मैगपाई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है।

कछुआ अपनी तेज रफ्तार चाल से एक घेरे के अंदर पहुंच जाता है और मुंह खोलता है। डूडल के अंत में मैगपाई के साथ एक हरे रंग के कछुए को भी दिखाया गया है, दोनों कछुए घेरे में साथ में बैठे नजर आते हैं। 

प्योंगचांग ओलंपिक में 92 देशों के कुल 2,925 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दक्षिण कोरिया पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेल की मेजबानी कर रहा है।

क्या है गूगल डूडल
गूगल अपने होम पेज पर एक लोगो लगाता है, जिसे गूगल डूडल कहा जाता है। गूगल नियमित तौर पर इसे बदलता रहता है। बता दें कि सर्च इंजन गूगल खास तरह का डूडल बनाकर देश-दुनिया की फेमस हस्तियों और मौकों को याद करता है। इस बार गूगल ने विंटर ओलंपिक को लेकर डूडल बनाया है।

जियो टीवी ऐप पर होगा ओलंपिकक गेम्स का प्रसारण
ओलंपिकक गेम्स का प्रसारण भारत की टीवी ऐप-जियो टीवी पर किया जाएगा। जियो टीवी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर खेलों को भारत में प्रसारित करेगी। जियो टीवी इन खेलों के लिए 24 घंटे अपने प्लेटफॉर्म पर कई चैनल स्थापित कर इन खेलों का प्रसारण करेगा। इन खेलों के सीधे प्रसारण के अलावा हाइलाइट भी दिखाई जाएंगी। जियो टीवी के अलावा आईओसी का ओलम्पिक चैनल भी भारत में इन खेलों का सीधा प्रसारण करेगा।

Web Title: google celebrate 2018 winter olympic with interesting doodle

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे