लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय हॉकी कोच हरेंद्र सिंह अमेरिकी पुरुष टीम के मुख्य कोच बने

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:40 IST

Open in App

कोलोराडो स्प्रिंग्स (अमेरिका), आठ अप्रैल भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच हरेंद्र सिंह को अमेरिकी पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

हरेंद्र ने अपने करियर के दौरान भारतीय राष्ट्रीय पुरुष और महिला दोनों टीमों को कोचिंग दी।

वर्ष 2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए हरेंद्र 2017 से 2018 तक सीनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे। इससे पहले वह कुछ समय के लिए भारतीय महिला टीम के कोच भी थे।

टीम यूएसए की ओर से जारी बयान में हरेंद्र ने कहा, ‘‘अमेरिकी पुरुष राष्ट्रीय टीम को कोचिंग का रोमांचक मौका देने के लिए धन्यवाद।’’

हरेंद्र टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही रहेंगे। अमेरिकी महासंघ ने कार्यकाल के समय का खुलासा नहीं किया है।

हरेंद्र ने हा, ‘‘निजी ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार करने से निश्चित तौर पर टीम को मदद मिलेगी जिसमें अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से विश्व हॉकी की तालिका में बदलाव लाने की क्षमता है।’’

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हरेंद्र के मार्गदर्शन में 2018 में ओमान के मस्कट में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। उनके मार्गदर्शन में टीम ने भुवनेश्वर में 2018 पुरुष विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया। पुरुष टीम ने 2018 चैंपियन्स ट्रॉफी में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी हासिल किया।

हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम ने भी 2017 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता।

उन्हें राष्ट्रीय जूनियर टीमों को कोचिंग का अनुभव भी हासिल है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2016 पुरुष जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

हरेंद्र को जूनियर और सीनियर स्तर की राष्ट्रीय टीमों को 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोचिंग का अनुभव है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके मार्गदर्शन में टीमों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!