फ्लायड मेवैदर, लैला अली ‘बाक्सिंग हॉल ऑफ फेम’ में चुने गये

By भाषा | Updated: December 16, 2020 14:41 IST2020-12-16T14:41:05+5:302020-12-16T14:41:05+5:30

Floyd Mayweather, Laila Ali elected in 'Boxing Hall of Fame' | फ्लायड मेवैदर, लैला अली ‘बाक्सिंग हॉल ऑफ फेम’ में चुने गये

फ्लायड मेवैदर, लैला अली ‘बाक्सिंग हॉल ऑफ फेम’ में चुने गये

कैनास्टोटा (न्यूयार्क), 16 दिसंबर (एपी) कई विश्व खिताब जीत चुके फ्लायड मेवैदर, पूर्व हेवीवेट चैम्पियन व्लादिमीर क्लिटश्चेको और लैला अली को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी ‘हॉल ऑफ फेम एंड म्यूजियम’ में चुना गया है।

मंगलवार को 2021 की श्रेणी की घोषणा की गयी जिसमें पूर्व ओलंपिक चैम्पियन आंद्रे वार्ड, एन वोल्फे, मारियन ट्रिमियार और डा मार्गेट गुडमैन भी शामिल हैं।

विभिन्न वर्गों में मरणोप्रांत चुने गये व्यक्तियों में लाइटवेट चैम्पियन डेवी मूर, जैकी टोनावांडा, कट मैन फ्रेडी ब्राउन, मैनेजर-ट्रेनर जैकी मैकॉय, पत्रकार जार्ज किम्बाल और टीवी कार्यकारी जे लार्किन शामिल हैं।

इन सभी को 13 जून को शामिल किया जायेगा जिसमें पिछले साल की श्रेणी भी शामिल होगी जिसे कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Floyd Mayweather, Laila Ali elected in 'Boxing Hall of Fame'

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे