लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पांच एथलीटों को ओलंपिक की तैयारी के लिए मिलेगी मदद

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:32 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर निशानेबाज राही सरनोबत और तेजस्विनी सावंत सहित पांच खिलाड़ियों को महाराष्ट्र सरकार ने तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए 50 लाख रूपये की मदद दी है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस ओलंपिक को 2020 से 2021 तक के लिए टाल दिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में आयोजित एक समारोह में सरनोबत और सावंत को धनराशि वितरित की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी बयान में कहा गया है कि स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले और तीरंदाज प्रवीण जाधव को भी ओलंपिक की तैयारी के लिए राज्य की ‘मिशन ओलंपिक’ योजना के तहत 50 लाख रुपये की सहायता दी गई।

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री अदिति तटकरे और अन्य लोगों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पैरालिम्पिक्स की तैयारी कर रहे अंतरराष्ट्रीय पैरा-निशानेबाज स्वरूप उनलकर को इसी तरह की सहायता दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!