लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों के साथ दुव्यर्वहार और उत्पीड़न से निपटने के लिये फीफा का शिक्षा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:18 IST

Open in App

जिनेवा, 29 जनवरी (एपी) खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न से बचाव के लिये फीफा ने दुनिया भर में अपने सदस्य संघों को जागरूक करने के मकसद से एक कार्यक्रम शुरू किया है ।

फीफा ने इसकी घोषणा बुधवार को की । यह ‘ फीफा गार्डियंस’ का ही विस्तार है जो 2019 महिला विश्व कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये शुरू किया गया था ।

फीफा ने अपने 211 सदस्य संघों के खिलाड़ी सुरक्षा अधिकारियों के लिये पांच खंड का ‘फीफा गार्डियंस सेफगार्डिंग इन स्पोटर्स डिप्लोमा’ शुरू किया है ।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफानटिनो ने एक बयान में कहा ,‘‘ जो भी फुटबॉल या कोई भी खेल खेलता है, उसे सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल की जरूरत होती है । फीफा गार्डियंस कार्यक्रम का लक्ष्य ऐसा ही माहौल बनाना है ।’’

यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब हैती में खिलाड़ियों के सुनियोजित यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आये हैं । फीफा की नैतिकता समिति ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि हैती फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष युवेस जीन बर्ट ने कथित तौर पर 14 वर्ष की लड़कियों का बलात्कार किया । उन पर नवंबर में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!