फीफा वर्ल्ड कप: हैरी केन पेनल्टी पर चूके तो फ्रांस के काइलिन एमबापे ने इस अंदाज में मनाया जोरदार जश्न, वीडियो वायरल

By भाषा | Published: December 11, 2022 11:56 AM2022-12-11T11:56:40+5:302022-12-11T12:04:45+5:30

फीफा वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड के हैरी केन गोल का एक बड़ा मौका चूक गए। केन द्वारा पेनल्टी के मिले मौके को भुनाने में नाकाम रहने पर फ्रांसीसी खिलाड़ी काइलिन एमबापे ने ऐसा जश्न मनाया, जिसकी चर्चा हो रही है।

Fifa World Cup watch Kylian Mbappe laughter after Harry Kane misses penalty for England | फीफा वर्ल्ड कप: हैरी केन पेनल्टी पर चूके तो फ्रांस के काइलिन एमबापे ने इस अंदाज में मनाया जोरदार जश्न, वीडियो वायरल

कहैरी केन के चूकने पर काइलिन एमबापे ने मनाया जोरदार जश्न (फोटो- ट्विटर)

अल खोर (कतर): हैरी केन जब दूसरी पेनल्टी पर चूकने के कारण इंग्लैंड को यहां विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बराबरी नहीं दिला पाए तो इसका सबसे बड़ा जश्न फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे ने मनाया।

एमबापे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस खुशी में उनका मुंह खुला का खुला रह गया। उनकी आंखों में अपार खुशी थी। फ्रांस जब क्वार्टर फाइनल के इस मैच में 2-1 से आगे चल रहा था तब खेल के 84वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी मिली लेकिन केन का शॉट क्रॉसबार के ऊपर से बाहर निकल गया।

विश्व फुटबॉल में पेनल्टी लेने वाले खिलाड़ियों में सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले केन ने 54वें मिनट में पहली पेनल्टी को गोल में बदला था लेकिन जब वह दूसरी पेनल्टी पर चूके तो हर कोई हैरान था और इनमें एमबापे भी शामिल थे। केन के गोल करने से चूक जाने के बाद एमबापे का चेहरा खिल उठा और उन्होंने इसका जोरदार जश्न मनाया जो कुछ लोगों के लिए अपमानजनक हो सकता है लेकिन जो कुछ दांव पर लगा था उसे देखकर यह स्वाभाविक था।

इसके बाद जब आखिरी सीटी बजी तो 23 वर्षीय एमबापे ने मैदान के बीच वाले सर्कल पर हाथ ऊपर करके जश्न मनाया। वह जानते थे कि इससे फ्रांस लगातार दो विश्वकप जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनने क के करीब पहुंच गई है। ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था। तब युवा पेले उसकी जीत के स्टार खिलाड़ी थे और अब एमबापे उनकी बराबरी करने के करीब हैं। 

Web Title: Fifa World Cup watch Kylian Mbappe laughter after Harry Kane misses penalty for England

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे