FIFA World Cup Qatar 2022: 16 टीम के बीच नॉकआउट दौर, देखें वर्ल्ड कप शेड्यूल, पूरी लिस्ट, जानें मैच का समय

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 3, 2022 07:52 PM2022-12-03T19:52:29+5:302022-12-03T19:54:14+5:30

FIFA World Cup Qatar 2022: फीफा विश्व कप 2022 के 16 चरणों का दौर शनिवार 3 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें नीदरलैंड पहले मैच में यूएसए से भिड़ेगा।

FIFA World Cup Qatar 2022 teams 16 schedule Full list Round 16 matches timings, dates live streaming info December 3 to 7 see | FIFA World Cup Qatar 2022: 16 टीम के बीच नॉकआउट दौर, देखें वर्ल्ड कप शेड्यूल, पूरी लिस्ट, जानें मैच का समय

यहां से हर मैच में एक टीम विश्व फुटबॉल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।  (file photo)

Highlightsग्रुप बी टॉपर अर्जेंटीना 4 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।गत चैंपियन फ्रांस 4 दिसंबर को पोलैंड के खिलाफ खेलेगा।आठ टीमें राउंड ऑफ 16 से क्वालीफाई करेंगी और 9 दिसंबर से शुरू होकर क्वार्टर फ़ाइनल में जाएंगी।

FIFA World Cup Qatar 2022: कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर आज रात से शुरू हो रहे हैं। पहले दो दौर के 16 मैच रात 8:30 बजे और फिर रविवार सुबह (12:30 पूर्वाह्न) शुरू होंगे। यहां से हर मैच में एक टीम विश्व फुटबॉल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। 

8 समूहों में से प्रत्येक में शीर्ष 2 टीमें 16 के राउंड या प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं और ग्रुप चरण अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप के राउंड 16 मुकाबले में सेनेगल के खिलाफ दावेदारी पेश करेगी। टीम ग्रुप बी में सात अंक लेकर शीर्ष पर रहकर राउंड 16 में पहुंची।

इंग्लैंड मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार है। ग्रुप चरण में बेल्जियम और जर्मनी जैसी दिग्गज टीमें बाहर हो गयीं, जबकि गत चैम्पियन फ्रांस के साथ अर्जेंटीना, स्पेन, ब्राजील और पुर्तगाल को उलटफेर के मुंहदेखने पड़े और अगर सोचा जाये तो इंग्लैंड का अमेरिका का गोलरहित ड्रा भी हैरान करने वाले नतीजे के रूप में देखा गया जिससे मैच के दौरान ‘थ्री लायंस’ (इंग्लैंड) के दर्शकों ने जोरदार हूटिंग भी की।

किन टीमों ने 16 के राउंड के लिए क्वालीफाई किया है? नीदरलैंड, अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, पोलैंड, इंग्लैंड, सेनेगल, जापान, क्रोएशिया, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, मोरक्को, स्पेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड।

8 समूहों और शीर्ष 2 टीमेंः

ग्रुप ए: नीदरलैंड्स (7 अंक), सेनेगल (6 अंक)

ग्रुप बी: इंग्लैंड (7 अंक), यूएसए (5 अंक)

ग्रुप सी: अर्जेंटीना (6 अंक), पोलैंड (4 अंक)

ग्रुप डी: फ्रांस (6 अंक), ऑस्ट्रेलिया (6 अंक)

ग्रुप ईः जापान (6 अंक), स्पेन (4 अंक)

ग्रुप एफ: मोरक्को (7 अंक), क्रोएशिया (5 अंक)

ग्रुप जी: ब्राजील ( 6 अंक), स्विट्जरलैंड (6 अंक)

ग्रुप एच: पुर्तगाल (6 अंक), दक्षिण कोरिया (4 अंक)।

16 राउंड या प्री-क्वार्टर फाइनलः

 3 दिसंबर: नीदरलैंड्स बनाम यूएसए, रात 8.30 बजे खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

4 दिसंबर: अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया, 12:30 AM अल रेयान स्टेडियम

4 दिसंबर: फ्रांस बनाम पोलैंड, 8:30 अपराह्न अल थुमामा स्टेडियम

5 दिसंबर : इंग्लैंड बनाम सेनेगल, 12:30 AM अल बायत स्टेडियम

5 दिसंबर: जापान बनाम क्रोएशिया, 8:30 PM अल जनाब स्टेडियम

6 दिसंबर: ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया, 12:30 AM स्टेडियम 974

6 दिसंबर: मोरक्को बनाम स्पेन, 8:30 अपराह्न एजुकेशन सिटी स्टेडियम

7 दिसंबर: पुर्तगाल बनाम स्विट्जरलैंड, 12:30 AM लुसैल स्टेडियम।

Web Title: FIFA World Cup Qatar 2022 teams 16 schedule Full list Round 16 matches timings, dates live streaming info December 3 to 7 see

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे