FIFA World Cup 2022: तीसरे स्थान पर रहा क्रोएशिया, 2-1 से जीता, विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश मोरक्को

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 17, 2022 10:34 PM2022-12-17T22:34:59+5:302022-12-17T22:36:26+5:30

FIFA World Cup 2022: मोरक्को और क्रोएशिया के बीच शनिवार को तीसरे स्थान का मैच खेला गया। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुका है। वह विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है।

FIFA World Cup 2022 CROATIA TAKE THIRD PLACE won 2-1 Morocco first African country to make last four of the World Cup | FIFA World Cup 2022: तीसरे स्थान पर रहा क्रोएशिया, 2-1 से जीता, विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश मोरक्को

क्रोएशिया की बात है तो वह पिछली बार का उपविजेता है।

Highlights क्रोएशिया की बात है तो वह पिछली बार का उपविजेता है। क्रोएशिया सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 3-0 से पराजित हो गया था।मोरक्को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अरब देशों की पहली टीम बनने के बाद फ्रांस से 2-0 से हार गई थी।

FIFA World Cup 2022: और इसके साथ ही क्रोएशिया विश्व कप फुटबॉल में तीसरे स्थान पर रहा। क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले विश्व कप की उप विजेता क्रोएशिया ने शनिवार को यहां फीफा विश्व कप के तीसरे स्थान के प्लेऑफ में मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

मोरक्को के कोच वालिद रेगरागुई ने कहा,‘‘ आप बहुत निराश हैं। आपने अभी सेमीफाइनल मैच गंवाया है और फिर दो दिन बाद आपको मैच खेलना है।’’ मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुका है। वह विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है।

जहां तक क्रोएशिया की बात है तो वह पिछली बार का उपविजेता है। मोरक्को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अरब देशों की पहली टीम बनने के बाद फ्रांस से 2-0 से हार गई थी। जहां तक क्रोएशियाई टीम की बात है तो वह इस मैच को भी महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। क्रोएशिया सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 3-0 से पराजित हो गया था।

क्रोएशिया के फारवर्ड लेडी क्रामरिच इसे अपने देश के फुटबॉल नायकों में अमर बनने के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हम में से आठ खिलाड़ियों को विश्वकप में पदक जीतने का अहसास है। हमारे कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको ऐसा अनुभव नहीं है। हम फिर से पदक हासिल करने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह अवसर ताउम्र आपके साथ बना रहेगा।’’ 

Web Title: FIFA World Cup 2022 CROATIA TAKE THIRD PLACE won 2-1 Morocco first African country to make last four of the World Cup

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे