Fifa 2022 World Cup: छह जर्सी ने तोड़े रिकॉर्ड, 78 लाख डॉलर में बिकी, मेसी का जादू!, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 15, 2023 01:37 PM2023-12-15T13:37:18+5:302023-12-15T14:06:52+5:30

Fifa 2022 World Cup: मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था।

Fifa 2022 World Cup 6 shirts worn by Lionel Messi during Argentina's triumphant run sold for $7-8 million auction in New York | Fifa 2022 World Cup: छह जर्सी ने तोड़े रिकॉर्ड, 78 लाख डॉलर में बिकी, मेसी का जादू!, जानें

file photo

Highlightsनीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही। फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था।

Fifa 2022 World Cup: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की। सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था।

इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही। अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था। मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Web Title: Fifa 2022 World Cup 6 shirts worn by Lionel Messi during Argentina's triumphant run sold for $7-8 million auction in New York

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे