लाइव न्यूज़ :

आईएसएल रैफरियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के दोषी फोलेर चार मैचों के लिये निलंबित

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:13 IST

Open in App

कोलकाता, तीन फरवरी ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के कोच रॉबी फोलेर को इंडियन सुपर लीग में भारतीय रैफरियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने पर चार मैचों के लिये निलंबित कर दिया जबकि इस ब्रिटिश कोच ने कहा कि उन्होंने नस्लीय टिप्पणी नहीं की ।

सीनियर वकील उषानाथ बनर्जी की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अनुशासन मिति ने फोलेर को यह सजा सुनाई ।फोलेर ने कहा था कि उन्हें पता नहीं कि रैफरी अंग्रेजो के खिलाफ हैं या ईस्ट बंगाल के खिलाफ ।

अनुशासन समिति ने कहा ,‘‘ फोलेर की इस टिप्प्णी से भारत में रैफरियों की गरिमा, साख और छवि को ठेस पहुंची है ।’’

समिति ने उनसे यह बताने को कहा कि उनके बयान का क्या मतलब था ।

समिति के अनुसार फोलेर ने जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्होंने कोई नस्लीय या दुर्भावना से ग्रसित टिप्पणी नहीं की है ।

लिवरपूल के इस महान खिलाड़ी ने एफसी गोवा के खिलाफ 29 जनवरी को ईस्ट बंगाल के 1 . 1 से ड्रॅा रहे मैच के बाद यह टिप्पणी की थी ।

ईस्ट बंगाल ने दिन में फोलेर का बचाव करते हुए इससे इनकार किया था कि उन पर कथित नस्लीय टिप्पणियों का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!