लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, पर 2021 में वापसी की योजना

By भाषा | Updated: December 28, 2020 08:47 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 दिसंबर (एपी) रोजर फेडरर अपने दायें घुटने के दो आपरेशन के कारण वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियाई ओपन में भी नहीं खेल पाएंगे।

फेडरर के लंबे समय से एजेंट रहे टोनी गॉडसिक ने कहा कि 20 बार का ग्रैंडस्लैम चैंपियन आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद एटीपी टूर में वापसी की योजना बना रहे हैं और वह उनके लिये 2021 का टेनिस कैलेंडर तैयार करने पर लगे हुए हैं।

गॉडसिक ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘रोजर ने 2021 आस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया है। उन्होंने हालांकि अपने घुटने और फिटनेस के मामले में पिछले दो महीनों में अच्छी प्रगति की है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अपनी टीम के साथ विचार विमर्श के बाद उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में मजबूत वापसी के लिये यह फैसला किया।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रा के मैच कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन सप्ताह बाद से शुरू होंगे। यह टूर्नामेंट अब आठ फरवरी से मेलबर्न पार्क में खेला जाएगा।

फेडरर अब दुबई में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!