लाइव न्यूज़ :

फखर जमां की 193 रन की पारी बेकार, दक्षिण अफ्रीका 17 रन से जीता

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:24 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, चार अप्रैल सलामी बल्लेबाज फखर जमां की 155 गेंद में 193 रन की पारी के बाद भी पाकिस्तान को दूसरे एकदिवसीय मैच में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 रन से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 341 रन बनाने के बाद जमां की शानदार पारी के बाद भी पाकिस्तान को नौ विकेट पर 324 रन पर रोक दिया।

जीत के लिए 342 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए जमां अपना दूसरा दोहरा शतक बनाने से चूक गये लेकिन उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इससे पहले यह रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के नाम था जिन्होंने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 185 रन की पारी खेली थी।

मैन ऑफ द मैच जमां के अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। उन्होंने 155 गेंद की पारी के दौरान दूसरे विकेट के लिए कप्तान बाबर आजम (31) के साथ 63 और आठवें विकेट के लिए शाहीन शाह अफरीदी (05) के साथ 68 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर में ऐडन मार्कराम के सीधे थ्रो पर रन आउट होने से पहले उन्होंने 18 चौके और 10 छक्के जड़े।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्जे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट लिये।

इससे पहले विकेटकीपर क्विटोन डिकॉक (80) ने मार्कराम (39) के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा (92) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरूआत दिलायी।

अनुभवी डिकॉक के आउट होने के बाद बावुमा को शानदार लय में चल रहे रासी वेन डर डुसेन का अच्छा साथ मिला। डुसेन ने 37 गेंद की आक्रामक पारी में 60 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 10.3 ओवर में 101 रन जोड़ दिये।

डेविड मिलर ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद में नाबाद 50 रन की ताबड़तोड पारी खेल दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 340 रन के पार पहुंचाया।

हारिस राउफ ने पाकिस्तान के लिए तीन विकेट लिये।

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गयी। पाकिस्तान ने पहले एकदिवसीय को तीन विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच सात अप्रैल को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!