लाइव न्यूज़ :

एवर्टन ने आर्सनल को हराया, लिवरपूल की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 11:37 IST

Open in App

लंदन, 20 दिसंबर (एपी) एवर्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्सनल को 2-1 से हराया जबकि लिवरपूल ने क्रिस्टल पैलेस को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

आर्सनल पिछले सात मैचों से कोई जीत दर्ज नहीं कर पाया है जिससे वह अंकतालिका में 15वें स्थान पर खिसक गया है। एवर्टन की आठ दिनों में तीसरी जीत है और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

एवर्टन ने रॉब होल्डिंग के आत्मघाती गोल से बढ़त बनायी। निकोलस पेपे ने पेनल्टी पर गोल करके आर्सनल को बराबरी दिला दी। येरे मिना ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ।

लिवरपूल ने राबर्टो फर्मिगो और मोहम्मद सालेह के दो – दो गोल की मदद से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत से उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वह एवर्टन से पांच अंक आगे है।

अन्य मैचों में मैनचेस्टर सिटी ने रहीम स्टर्लिंग के गोल से साउथम्पटन को 1-0 से हराया। न्यूकास्टल और फुल्हम का मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!