लाइव न्यूज़ :

कप्तानी का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं, हर दिन सीख रहा हूं : पंत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 23:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो मई दिल्ली कैपिटल्स की टीम में में अधिकतर चीजों के व्यवस्थित हो जाने से खुश युवा कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह अपनी इस भूमिका का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं तथा कोच रिकी पोटिंग और सीनियर खिलाड़ियों से उन्हें हर दिन कुछ नयी सीख मिल रही है।

दिल्ली ने रविवार को यहां पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उसकी आठ मैचों में छठी जीत है। पंजाब को इतने ही मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर कार्यवाहक कप्तान मयंक अग्रवाल के नाबाद 99 रन की मदद से छह विकेट पर 166 रन बनाये। दिल्ली ने शिखर धवन के नाबाद 69 और पृथ्वी सॉव के 39 रन की मदद से 17.4 ओवर में तीन खोकर लक्ष्य हासिल किया।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘शिखर भाई और पृथ्वी ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दिलायी जिससे हमारी पारी बेहतर नजर आती है। जब आपको प्रत्येक मैच में अच्छी शुरुआत मिलती है तो अच्छा लगता है। सभी खिलाड़ी अपना योगदान दे रहे हैं। अधिकतर चीजें व्यवस्थित हो गयी है लेकिन कोलकाता चरण में हमें कुछ नये विकल्प आजमाने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में प्रतिस्पर्धा बहुत अच्छी है। मैं हर दिन का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। अपने अनुभव और सीनियर के सलाह का उपयोग कर रहा हूं। हम ऐसा माहौल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें हर कोई अच्छा महसूस करे। ’’

केएल राहुल के अस्वस्थ होने के कारण पंजाब की कमान संभाल रहे मयंक अग्रवाल को मैन आफ द मैच चुना गया। दिल्ली ने 14 गेंदे शेष रहते हुए जीत दर्ज की लेकिन अग्रवाल को लगता है कि उनकी टीम ने 10 रन कम बनाये।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम इस मैच में दो अंक हासिल करते तो अच्छा रहता लेकिन हमने लगभग 10 रन कम बनाये और फिर उन्होंने पावरप्ले में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे हम पिछड़ गये। ’’

अपनी बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘किसी एक बल्लेबाज को आखिर तक टिके रहना था और यही मेरी रणनीति थी। आज मेरा दिन था और मैंने यह जिम्मेदारी संभाली। दुर्भाग्य से हम बीच के ओवरों में अधिक रन नहीं बना पाये। हमें अब अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा। ’’

राहुल के बारे में अग्रवाल ने कहा, ‘‘केएल राहुल सर्जरी के लिये गया है और उम्मीद है कि वह वापसी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!