लाइव न्यूज़ :

जर्मनी को हराकर इंग्लैंड यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:25 IST

Open in App

लंदन, 30 जून (एपी) रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी केन के दूसरे हाफ में दागे गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में जर्मनी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अंतिम 16 के मुकाबले में वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड की ओर से स्टर्लिंग ने 75वें मिनट और केन ने 86वें मिनट में गोल दागा। केन का यूरो 2020 में यह पहला गोल है जिससे विश्व कप 2018 के गोल्डन बूट विजेता के ऊपर से दबाव कुछ कम हुआ होगा।

यह मैच टीम के कोच गैरेथ साउथगेट के लिए काफी भावनात्मक रहा। 25 साल पहले ओल्ड वेम्बले स्टेडियम में साउथगेट पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे जिससे इंग्लैंड की टीम यूरो 1996 के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

उस मुकाबले में इंग्लैंड के गोलकीपर की भूमिका निभा रहे डेविड सीमैन भी मंगलवार को दर्शकों के बीच मौजूद थे।

वेम्बले स्टेडियम में प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी केट और सात साल का बेटा जॉर्ज भी प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। पूर्व कप्तान डेविड बैकहम और एड शीरन भी दर्शकों के बीच वीआईपी स्टैंड में मौजूद थे।

क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना युक्रेन से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!