लाइव न्यूज़ :

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की प्ले आफ की उम्मीदें तोड़ने के इरादे से उतरेगी ईस्ट बंगाल की टीम

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:16 IST

Open in App

मडगांव, 22 फरवरी प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो चुकी एससी ईस्ट बंगाल की टीम मंगलवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में प्रतिष्ठा बचाने के लिए उतरेंगे।

ईस्ट बंगाल की टीम को उसके स्ट्राइकरों ने निराश किया है। कोलकाता की टीम ने पिछले छह मैचों में सिर्फ पांच गोल किए हैं और इन मैचों में उसके खिलाड़ियों ने सिर्फ 13 शॉट निशाने पर मारे जो सभी टीमों में सबसे कम हैं।

अब सिर्फ दो मैच बचे हैं और एससी ईस्ट बंगाल के सहायक कोच टोनी ग्रांट का मानना है कि उनकी टीम जब नॉर्थईस्ट यूनाईटेड से भिड़ेगी तो उनकी टीम की असली परीक्षा होगी।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के पास प्ले आफ में जगह बनाने का मौका है और इस मैच में हार से उसकी संभावनाओं को झटका लग सकता है।

खालिद जमील के टीम से जुड़ने के बाद से टीम शानदार लय में है और सात मैचों से अजेय है। यह टीम के आक्रमण के कारण है जिसने इस दौरान 14 गोल किए।

प्ले आफ में जगह बनाने के लिए नॉर्थईस्ट की टीम को अपने अगले दो मैच जीते होंगे लेकिन सहायक कोच एलिसन खारसिनतीव ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान अभी सिर्फ ईस्ट बंगाल के खिलाफ होने वाले मैच पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!