लाइव न्यूज़ :

डुप्लेसिस की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका को बढ़त

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:20 IST

Open in App

सेंचुरियन, 28 दिसंबर (एपी) कप्तानी के बोझ से मुक्त होने के बाद दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शतकीय पारी खेलकर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में बढ़त दिला दी।

लंच के समय डुप्लेसिस 112 रन बनाकर खेल रहे थे जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 435 रन बना लिए है। पहली पारी में उसकी बढ़त 39 रन की हो गयी है। श्रीलंका ने पहली पारी में 396 रन बनाये थे।

डुप्लेसिस ने दो साल में पहली बार शतकीय पारी खेली है। यह उनके करियर का 10वां शतक है।

डुप्लेसिस को तेंबा बाउमा (71) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 317 रन से किया था और दिन के पहले सत्र में आउट होने वाले वह इकलौते खिलाड़ी रहे।

इस दौरान श्रीलंका को ऑफ स्पिनर धनंजय डि सिल्वा और तेज गेंदबाज कासुन राजिथा के चोटिल होने से झटका लगा है। डुप्लेसिस और बाउमा ने इसका पूरा फायदा उठाया।

डुप्लेसिस ने अपनी अब तक की पारी में 16 चौके लगाये है।

बाउमा हरफनमौला दासुन शनाका (80 रन पर दो विकेट) की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!