लाइव न्यूज़ :

दिविज शरण मरे रिवर ओपन के अगले दौर में, बोपन्ना बाहर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:10 IST

Open in App

मेलबर्न, तीन फरवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और उनके जोड़ीदार इगोर जेलेने ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी जबकि हमवतन रोहन बोपन्ना अपने जोड़ीदार के साथ मरे रिवर ओपन से बाहर हो गये।

शरण और उनके स्लोवाकियाई जोड़ीदार ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अर्जेंटीना के गुलीरेमो दुरान और स्पेन के एलबर्ट रामोस-विनोला को 4-6 6-3 10-8 से हराकर 320,778 डॉलर ईनामी राशि के पुरूष युगल प्री क्वार्टरफाइनल में जगह सुनिश्चित की।

अब उनका सामना जेरेमी चार्डी और फैब्रिस मार्टिन की पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिसी जोड़ी से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली।

वहीं बोपन्ना और डेनमार्क के फ्रेडरिक निल्सन को आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ और मार्क पोलमैंस की वाइल्ड कार्ड जोड़ी से 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सुमित नागल भी सोमवार को पुरूष एकल के शुरूआती दौर में हारकर बाहर हो गये थे। इससे एटीपी 250 टूर्नामेंट में अब बस शरण ही एकमात्र भारतीय बचे हैं।

यह सोमवार से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये आयोजित टूर्नामेंट में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!