लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympic: भारत के पहलवानों का दिखा दम, रवि दाहिया और दीपक पूनिया सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:21 IST

टोक्यो ओलंपिक: भारत की अंशु मलिक महिलाओं के 57 किलोवर्ग के पहले मुकाबले में हारकर बाहर हो गई हैं। वहीं रवि दाहिया और दीपक पूनिया ने भारत की मेडल की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरवि दाहिया कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे, मेडल की उम्मीद। अंशु मलिक को महिलाओं के 57 किलोवर्ग के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

चीबा (जापान): भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर 14 -4 से हराकर 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि दीपक पूनिया भी 86 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ।

वहीं 19 वर्ष की अंशु मलिक महिलाओं के 57 किलोवर्ग के पहले मुकाबले में यूरोपीय चैम्पियन बेलारूस की इरिना कुराचिकिना से 2 -8 से हार गई।

अल्जीरिया के अब्देलहक खेरबाचे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराने वाले वेंगलोव के खिलाफ दहिया ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुरू से ही दबाव बनाये रखा।

दहिया ने पिछले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था।

चौथे वरीय भारतीय पहलवान ने लगातार विरोधी खिलाड़ी के दायें पैर पर हमला किया और पहले पीरियड में ‘टेक-डाउन’ से अंक गंवाने के बाद पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा।

गत एशियाई चैंपियन दाहिया ने उस समय 13-2 से जीत दर्ज की जबकि मुकाबले में एक मिनट और 10 सेकेंड का समय और बचा था। भारतीय पहलवान ने दूसरे पीरियड में पांच टेक-डाउन से अंक जुटाते हुए अपनी तकनीकी मजबूती दिखाई।

वहीं दीपक पूनिया ने चीन के लि जुशेन को 6-3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक पुरूषों की 86 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वहीं एशियाई चैम्पियन अंशु ने शानदार वापसी करते हुए 0 -4 से पिछड़ने के बावजूद बेलारूस की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दो पुश आउट अंक लिये । उसने कुराचिकिना का दाहिना पैर पकड़ लिया लेकिन मूव पूरा नहीं कर सकी ।

जवाबी हमले पर उसने दो अंक गंवाये लेकिन लड़ती रही । यूरोपीय पहलवान का अनुभव आखिरकर उसके जोश पर भारी पड़ा। अंशु की वापसी अब इस बात पर निर्भर करेगी कि कुराचिकिना कहां तक पहुंचती है । अगर वह फाइनल में पहुंचती है तो अंशु को रेपाशाज खेलने का मौका मिलेगा।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020रेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!