लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: श्रेयसी ने दिलाया भारत को 12वां गोल्ड, वर्षा एक प्वाइंट से ब्रॉन्ज मेडल से चूकीं

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2018 13:09 IST

दिल्ली में जन्मीं और हंस राज कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाली श्रेयसी ने बेहद दिलचस्प मुकाबले में शूटऑफ में जाकर जीत हासिल की।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: भारत की श्रेयसी सिंह ने गोल्ड में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के शूटिंग के डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। श्रेयसी के कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन इस गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या अब 23 जा पहुंची हैं। भारत का यह 12वां गोल्ड है। शूटिंग से भारत का यह चौथा गोल्ड मेडल है। 

हालांकि, इसी स्पर्धा में वर्षा बर्मन मेडल से चूक गईं। वह कुल 86 अंक बना सकीं। जबकि ब्रॉन्ज जीतने वाली स्कॉटलैंड की लिंडा पियर्सन ने 87 अंक हासिल किए। श्रेयसी 2014 में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने में कामयाब रही थीं। इसके बाद इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज पर निशाना साधा था।

दिल्ली में जन्मीं और हंस राज कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाली श्रेयसी मूल रूप से बिहार की हैं। उन्होंने बेहद दिलचस्प मुकाबले में शूटऑफ में जाकर आस्ट्रेलिया की एमा कॉक्स को एक अंक से पीछे छोड़ा और पीले तमगे पर कब्जा जमाया। बता दें कि चार राउंड के बाद श्रेयसी और एमा 96 अंकों के साथ बराबरी पर थे।  इसके बाद शूटऑफ हुआ और श्रेयसी एक अंक से आगे निकल गईं। श्रेयसी ने कुल 96+2 बनाए जबकि एमा के खाते में 96+1 अंक आए।

श्रेयसी ने पहले राउंड में 24, दूसरे राउंड में 25, तीसरे राउंड में 22 और चौथे राउंड में 25 अंक बनाए। वहीं, एमा ने 23, 28, 27 और 18 अंक बनाए।

इससे पहले शूटिंग के ही 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ओमप्रकाश मिठारवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका दूसरा ब्रॉन्ज है। वहीं, जीतू राय ने इस स्पर्धा में निराश किया। बता दें कि जीतू 10 मीटर पिस्टल निशानेबाजी का गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजीजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!