लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: अमित कुमार ने बॉक्सिंग में घाना के बॉक्सर को हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By सुमित राय | Updated: April 6, 2018 16:21 IST

पूरे मैच में भारतीय मुक्केबाज अमित कुमार घाना के मुक्केबाज तेतेह सुलेमान पर हावी रहे।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के बॉक्सर अमित कुमार फंगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अमित ने पुरुषों के 46-49 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी के अंतिम-16 दौर में घाना के अब्दुल अजीज तेतेह सुलेमान को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पूरे मैच में भारतीय मुक्केबाज अमित कुमार घाना के मुक्केबाज तेतेह सुलेमान पर हावी रहे। अमित शुरू से चालाकी भरे मूव बना रहे थे और तेतेह को गलती करने के लिए उकसा रहे थे। तेतेह ने कुछ गलतियां की जिसका फायदा अमित ने उठाया। मैच के अंत में मैच के सभी जजों ने आम सहमति से अमित को 5-0 से विजेता घोषित कर दिया।

पहले राउंड में अमित ने रक्षात्मक खेल खेला और तेतेह के खेल पर ध्यान दिया। इसका फायदा उन्हें अगले दो राउंड में मिला। बाकी के दोनों राउंड में अमित ने अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल किया और तेतेह के पंचों को अपने शरीर से दूर रखा।

नमन तंवर ने भी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नमन तंवर (91 किग्रा) ने दोपहर के सत्र में तंजानिया के हारूना महांदो को एकतरफा मुकाबले में जीत से अंतिम आठ चरण में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला समोआ के मासोई फ्रैंक से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

नमन खेलों में पदार्पण कर रहे हैं और यह 19 वर्षीय मुक्केबाज विश्व युवा चैम्पियनशिप का कांस्य पदकधारी है। उसने ट्रायल्स में मौजूदा एशियाई रजत पदकधारी सुमित सांगवान को हराकर टीम में जगह बनाई। इससे पहले 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी मनोज कुमार ने शुरुआती बाउट जीतकर वेल्टरवेट 69 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!