लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के CWG मेडल विजेता एथलीट सरकार से नाराज, अनिल विज बोले- विरोध करने वालों को इनाम नहीं

By विनीत कुमार | Updated: April 25, 2018 14:38 IST

सरकार के इस कदम पर विरोध जताते हुए बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि यह खिलाड़ियो पर जीएसटी लगाने जैसा है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: हरियणा के शीर्ष एथलीट नीरज चोपड़ा, मनोज कुमार, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के राज्य सरकार के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बता दें कि इसी साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले राज्य के एथलीट को हरियाणा सरकार ने 26 अप्रैल को सम्मानित करने का फैसला किया है।

इस बीच हरियाणा के युवा और खेल मामलों के मंत्री अनिल विज ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि जो खिलाड़ी सम्मान समारोह का विरोध करेंगे, 'उन्हें इनाम नहीं दिया जाएगा। अनिल विज ने कहा, जो दूसरे संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं ये उन खिलाड़ियों का अधिकार भी नहीं है। फिर भी हमने खेल नीति में बदलाव किया और उन्हें इनाम देने का फैसला किया। अगर कोई खिलाड़ी इसका विरोध करता है तो हम उन्हें इनामी राशि नहीं देंगे।'

दरअसल, एथलीट हरियाणा सरकार के उस कदम का विरोध कर रहे हैं जिसमें मेडल जीतने वाले एथलीट की इनामी राशि को कम करने की बात कही गई है। 

हरियाणा की खेल नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले एथलीट को राज्य सरकार 1.5 करोड़ रुपये देती है। वहीं, सिल्वर मेडल वाले को 75 लाख और ब्रॉन्ज जीतने वाले एथलीट को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने हाल में बताया कि अगर कोई एथलीट आर्मी या रेलवे से जुड़ा है और वह संस्थान भी उसे इनाम देती है, तो राज्य सरकार के पारितोषिक में से उतनी रकम घटा ली जाएगी।  (और पढ़ें- IPL 2018: हैदराबाद के खिलाफ 87 रन पर लुढ़की मुंबई, मैच में बने ये 5 कमाल के रिकॉर्ड)

मसलन, अगर रेलवे से जुड़े हरियाणा के किसी एथलीट ने गोल्ड मेडल जीता और ऐसे में रेलवे उसे 50 लाख रुपये इनाम देती है, तो हरियाणा सरकार सम्मान देते हुए इसमें से 50 लाख घटाकर केवल 1 करोड़ रुपये एथलीट को देगी।

सरकार के इस कदम पर विरोध जताते हुए बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा, 'किसी सरकार ने ऐसा फैसला पहले नहीं लिया है। सरकार ने कोई नौकरी नहीं दी है और अब वे इनामी राशि भी घटा रहे हैं। यह खिलाड़ियो पर जीएसटी लगाने जैसा है।'

महिला रेसलर साक्षी मलिक ने भी राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। बॉक्सर अमित फंगल और गौरव सोलंक सहित रेसलर किरण बिश्नोई ने भी कार्यक्रम के बहिष्कार का फैसला किया है। (और पढ़ें- चेन्नई के नाम है '25 अप्रैल' का अद्भुत रिकॉर्ड, कोहली की आरसीबी के खिलाफ धोनी की टीम की जीत तय!)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!