लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: हिना सिद्धू ने जीता सिल्वर, पर पंजाब सरकार से नाराज हो गए पिता

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2018 12:44 IST

10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हरियाणा की मनु भाकर ने 240.9 का स्कोर करते हुए गोल्ड मेडल जीता जबकि हिना सिद्धू ने 234 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली हिना सिद्धू के पिता ने पंजाब सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। हिना के पिता राजदीप सिंह सिद्धू ने कहा है कि अगर अगर पंजाब सरकार शूटिंग पर ध्यान देती तो उनकी बेटी गोल्ड मेडल भी जीत सकती थी।

दैनिक जागरण अखबार के अनुसार राजदीप सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार का रवैया शूटिंग के प्रति बेहद बेरुखी वाला है। राजदीप ने कहा कॉमनवेल्थ गेम्स में  सिल्वर जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है लेकिन वह हिना से गोल्ड की आशा कर रहे थे। (और पढ़ें- CWG 2018: शूटिंग में 17 साल की मेहुली ने किया कमाल, अपूर्वी को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष)

राजदीप ने रविवार को बेटी के सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा कि पंजाब की सरकार हरियाणम की तरह खेल की नीतियों को लेकर गंभीर नहीं है। राजदीप ने कहा कि पंजाब में कोई भी नेशनल लेवल की शूटिंग रेज नहीं है जिसका खामियाजा यहां के निशानेबाजों को भुगतना पड़ता है। 

गौरतलब है कि रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हरियाणा की मनु भाकर ने 240.9 का स्कोर करते हुए गोल्ड मेडल जीता जबकि हिना सिद्धू ने 234 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। हिना ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि, टीम इवेंट में वह गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रहीं। वहीं, ग्लास्गो में हिना सातवें स्थान पर रही थीं। हिना 2012 के लंदन ओलंपिक और 2016 के रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। (और पढ़ें- CWG 2018: जीतू राय ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ जीता गोल्ड, ओमप्रकाश को ब्रॉन्ज)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!