लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: जीतू राय ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ जीता गोल्ड, ओमप्रकाश को ब्रॉन्ज

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2018 09:02 IST

क्वॉलिफेशन राउंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर फाइनल में पहुंचने वाले ओमप्रकाश मिठारवाल ने 214.3 अंक बनाए।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: भारत के स्टार निशानेबाज 30 साल के जीतू राय ने गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन सोमवार को रिकॉर्ड अंक हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। जीतू ने यह मेडल 10 मीयर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में जीता। इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल्स की संख्या अब आठ हो गई है। वहीं, इसी इवेंट में भारत के ही ओमप्रकाश मिठारवाल ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। 

चार साल पहले ग्लासगो में 50 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतने वाले जीतू ने फाइनल में 235.1 अंक हासिल किए जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स में एक नया रिकॉर्ड है। वह पांचवें स्थान के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई हुए थे। (और पढ़ें- CWG 2018: शूटिंग में 17 साल की मेहुली ने किया कमाल, अपूर्वी को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष)

दूसरी ओर, क्वॉलिफेशन राउंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर फाइनल में पहुंचने वाले मिठारवाल ने 214.3 अंक बनाए। सिल्वर मेडल आस्ट्रेलिया के कैरी बेल ने 233.5 अंक के साथ जीता। इन दो मेडल के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 15 जा पहुंची है। इसमें निशानेबाजी से अब तक पांच मेडल आए हैं।

जीतू राय पहले भी कर चुके हैं कमाल

एशियन गेम्स (2014) में गोल्ड मेडल जीतने वाले जीतू दो बार आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भी पदक जीत चुके हैं। नेपाल में जन्मे और भारतीय सेना के साथ जुड़े जीतू ने 2014 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था और 50 मीटर पिस्टल इवेंट में सोना जीता था। तब जीतू ने 50 नीटर पिस्टल इवेंट के क्वॉलिफिकेश राउंड में रिकॉर्ड 562 अंक बनाए थे। इसके बाद फाइनल में भी तब नए रिकॉर्ड 194.1 अंक के साथ जीतू ने गोल्ड जीता था। 

पिछले साल भी जीतू ने आईएसएसएफ इवेंट में चार गोल्ड मेडल और फिर कॉमनवेल्थ शूटिंग चैम्पियनशिप में दो ब्रॉन्ज जीते थे। (और पढ़ें- CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में गोल्ड से चूके जालंधर के प्रदीप, सिल्वर से करना पड़ा संतोष)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सजीतू रायनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!