राष्ट्रमंडल खेल 2018: CGF ने मानी भारत की मांग, ऑस्ट्रेलिया जाएगा 225 एथलीटों का दल

By विनीत कुमार | Published: February 17, 2018 01:48 PM2018-02-17T13:48:09+5:302018-02-17T13:57:54+5:30

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सीजीएफ से कोटा बढ़ाने की मांग की थी।

commonwealth games 2018 cgf increased number quota india to send 225 athletes | राष्ट्रमंडल खेल 2018: CGF ने मानी भारत की मांग, ऑस्ट्रेलिया जाएगा 225 एथलीटों का दल

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत भेजेगा 225 एथलीट्स का दल

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 4 से 15 अप्रैल के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दो स्पर्धाओं (बॉक्सिंग और एथलेटिक्स) में भारतीय एथलीटों का कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किया जाना है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सीजीएफ ने हालांकि दूसरे स्पर्धाओं (जिम्नास्टिक, शूटिंग और साइकलिंग) में भारतीय कोटा घटाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत 225 एथलीटों का दल ऑस्ट्रेलिया भेजेगा। इससे पहले ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 215 एथलीटों का दल भेजा था।

दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने सीजीएफ से कोटा बढ़ाने की मांग की थी। इससे पहले सीजीएफ ने मुक्केबाजी में भारतीय कोटा 13 से घटाकर 10 कर दिया था। अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। अब कोटा बढ़ने के बाद बीएफआई एक अतिरिक्त महिला बॉक्सर को भी ऑस्ट्रेलिया भेज सकेगी। 

हालांकि, सीजीएफ ने बॉक्सिंग में जो कोटा बढ़ाया है वह भारत की मांग से एक अब भी कम है लेकिन यह ग्लासगो में भेजे गए बॉक्सिंग दल की संख्या से जरूर एक ज्यादा है। ग्लासगो में भारत मे 11 बॉक्सरों का दल भेजा था। 

ऐसे ही सीजीएफ ने एथलेटिक्स में भी कोटा बढ़ाया है। एथलेटिक्स में इस बार कुल 37 एथलीट भेजे जा सकेंगे। ग्लासगो में भारत ने 32 एथलीट भेजे थे।बास्केटबॉल में भी सीजीएफ ने भारत के लिए कुल 24 कोटा बढ़ाया है। इस बार आठ साल बाद भारतीय बास्केटबॉल टीम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगी।

ये है विभिन्न स्पर्धाओं में भारती दल की संभावित संख्या

एक्वेटिक्स: पुरुष-3 (कुल-3)
एथलेटिक्स: पुरुष- 23, महिला- 14 (कुल- 37)
बैडमिंटन: पुरुष- 4, महिला- 5 (कुल-9)
बास्केटबॉल (क्वालीफिकेशन): पुरुष- 12, महिला- 12 (कुल-24)
बॉक्सिंग: पुरुष-8, महिला-4 (कुल-12)
साइकलिंग: पुरुष-6, महिला- 3 (कुल-9)
जिम्नास्टिक: पुरुष-2, महिला- 5 (कुल-7)
हॉकी (क्वालीफिकेशन): पुरुष-18, महिला-18 (कुल-36)
लॉन बॉल्स: पुरुष-5, महिला-5 (कुल-10)
शूटिंग: पुरुष: 15, महिला- 12 (कुल-27)
स्क्वैश: पुरुष-5, महिला-2 (कुल-7)
टेबल टेनिस: पुरुष-5, महिला-5 (कुल-10)

Web Title: commonwealth games 2018 cgf increased number quota india to send 225 athletes

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे