लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: बॉक्सिंग में भारत के 6 मेडल हुए पक्के, ये मुक्केबाज पहुंचे सेमीफाइनल में

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2018 17:42 IST

मोहम्मद के ठीक बाद एक अन्य क्वॉर्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के टेरी निकोलस को हराकर मनोज कुमार 69 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा रहा।  अमित फंगल और नमन तंवर के बाद दिन के आखिर में हुसामुद्दीन मोहम्मद, मनोज कुमार और सतीश कुमार भी अपने-अपने कैटिगरी के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही भारत के कम से कम 6 ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो गए हैं।

मोहम्मद ने 56 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया के एवेरिस्टो मुलेंगा को मात दिया। पांचों जजों ने एकमत से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया।मोहम्मद ने कई मौकों पर बेतरीन डिफेंस दिखाते हुए मुलेंगा के मुक्कों को जाया किया और फिर मौका पाते ही पलटवार भी किया। 

मोहम्मद के ठीक बाद एक अन्य क्वॉर्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के टेरी निकोलस को हराकर मनोज कुमार 69 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे। मनोज के पक्ष में 4-1 से फैसला आया। दूसरी ओर सतीश कुमार भी +91 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।  मनोज ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के निजेल पॉल को हराया।

इससे पहले दिन में अमित और नमन तंवर ने अंतिम-4 में जगह बनाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया। अमित ने पुरुषों के 49 किलोग्राम कैटिगरी के क्वॉर्टरफाइनल में स्कॉटलैंड के अकील अहमद को हराया। जबकि नमन तंवर ने 91 किलोग्राम वर्ग में सामोआ के बॉक्सर फ्रैंक मासोए को रौंदा।  

इससे पहले महिला बॉक्सर मैरी कॉम रविवार को ही सेमीफाइनल में जगह बनाकर एक मेडल पक्का कर चुकी है।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समुक्केबाजीमनोज कुमारमैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: फिल्मी जगत की इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई अनमोल रत्न; पढ़ें पूरी लिस्ट

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!