लाइव न्यूज़ :

सीएम हेमंत सोरेन ने 27 खिलाड़ियों को दिया नियुक्ति पत्र

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:51 IST

Open in App

रांची, 17 मार्च मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि झारखंड में खेल लोगों के रग-रग में बसा है, बस उसे तराशने की जरूरत है।

उन्हाने कहा, ‘‘इस दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। राज्य के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन किया है। सरकार ऐसे खिलाड़ियों को अब आर्थिक रूप से सशक्त बनाना शुरू कर दिया है। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को आज सीधी नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों के लिए जल्द ही नई कार्ययोजना बनाएगी।

जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें गृह विभाग में नौकरी दी गई है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 27 खिलाड़ियों में 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों को सीधे नियुक्ति पत्र दिया गया है।

तीरंदाज़ी में लखी मंडल, जयलक्ष्मी लागुरी, तुलसी हेंब्रम, सुमनलता मुर्मू और सुकमति पूर्ति,

वुशु में कुमारी प्रियंका, इंदु मुंडा, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी और दीपक बहादुर तितुंग, कराटे में अर्पणा कुमारी, देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा और विमला मुंडा, लॉनबाल में कविता कुमारी, आलोक लकड़ा, मोहम्मद आबुतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू और नूतन मंजू मिंज, ताइक्वांडो में मनीषा सिंह, फणी भूषण प्रसाद, परवीन अख्तर, और प्रीति कुमारी, साइकिलिंग में नवीन कुमार राम और राकुमार भट्ट, हैंडबॉल में वासिऊल हसन, मुक्केबाजी में संगीता खलखो को नियुक्ति पत्र दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!