लाइव न्यूज़ :

नेरोका को हराकर शीर्ष पर स्थिति मजबूत करने उतरेंगे चर्चिल ब्रदर्स

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 फरवरी चर्चिल ब्रदर्स की टीम बुधवार को यहां नेरोका एफसी के खिलाफ जीत के साथ आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट की अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

चर्चिल की टीम ने पिछले मैच में चेन्नई सिटी को हराकर तीन मैच बाद जीत का स्वाद चखा और आठ मेचों में 16 अंक के साथ दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई।

फर्नांडो वारेला की टीम अब नेरोका के खिलाफ तीन अंक जीतकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

नेरोका ने रीयल कश्मीर के खिलाफ 3-4 की हार के बाद वापसी करते हुए पिछले मैच में सुदेवा दिल्ली एफसी को हराया था। इस जीत के बावजूद हालांकि टीम आठ मैचों में आठ अंक के साथ 10वें स्थान पर चल रही है।

शीर्ष छह में जगह बनाने के लिए नेराका को कम से कम अपने अंतिम दो मैच जीतने होंगे।

नेरोका के कोच गिफ्ट रेइखान ने कहा, ‘‘हमने रीयल कश्मीर के खिलाफ तीन गोल किए और इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए सुदेवा दिल्ली को हराया। यह काफी सकारात्मक संकेत है। हमारा मानना है कि हम गोल कर सकते हैं और जीत दर्ज कर सकते हैं। हमारी रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए मैं खिलाड़ियों को श्रेय देना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!