लाइव न्यूज़ :

चीन की टेनिस स्टार के ईमेल से सुरक्षा को लेकर बढी चिंता

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:27 IST

Open in App

ताइपे, 19 नवंबर (एपी) एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद से चीन की एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी लापता है और अपने सुरक्षित होने का दावा करने वाले उसके ईमेल से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ गई है ।

दुनिया भर में खिलाड़ियों और अन्य ने उसकी कुशलक्षेम और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है ।

अभी तक दुनिया भर से उठ रहे सवालों का जवाब नहीं मिला है ।

चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है । दो सप्ताह पहले ग्रैंडस्लैम युगल चैम्पियन फेंग शुआइ ने आरोप लगाया था कि एक पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारी ने उनका यौन शोषण किया है ।

चीन के इस पहले ‘ मी टू’ मामले को घरेलू मीडिया में जगह नहीं मिली है और इस पर आनलाइन बहस भी सेंसर कर दी गई है ।

महिला टेनिस संघ के सीईओ और अध्यक्ष स्टीव साइमन ने उन्हें भेजे गई ईमेल की वैधता पर सवाल उठाये हैं । इसमें फेंग ने कहा है कि वह सुरक्षित है और उत्पीड़न के आरोप गलत हैं । चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की अंतरराष्ट्रीय ईकाई सीजीटीएन ने गुरूवार को यह ईमेल पोस्ट किया ।

साइमन ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं है कि वह ईमेल शुआइ ने लिखा है और उन्होंने मामले की पूरी जांच की मांग की है । उन्होंने कहा कि उचित जवाब नहीं मिलने पर चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी छीनी जा सकती है ।

नाओमी ओसाका और नोवाक जोकोविच ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है ।आनलाइन ‘वेयर इज फेंग शुआइ’ ट्रेंड कर रहा है । सेरेना विलियम्स ने ट्वीट किया है कि वह इस खबर से स्तब्ध और दुखी हैं । उन्होंने कहा ,‘‘हमें चुप नहीं रहना चाहिये । इस मामले की जांच होनी चाहिये ।’’

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ की प्रवक्ता हीथर बोलेर ने कहा कि वे चीनी टेनिस संघ के संपर्क में है और डब्ल्यूटीए तथा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से भी बात की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!