लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उबरने के बाद छेत्री एएफसी कप मैच में बीएफसी की अगुआई करेंगे

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:34 IST

Open in App

बेम्बोलिम, आठ अप्रैल भारत के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री कोविड-19 से उबरने के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं और वह 14 अप्रैल को यहां एएफसी कप के शुरूआती चरण के मैच में बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) की अगुआई करेंगे।

बेंगलुरू की टीम ने गुरूवार को नेपाली टीम त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ मैच के लिये 29 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की घोषणा से एक दिन पहले खिलाड़ियों और स्टॉफ में तीन कोविड-19 पॉजिटिव मामले मिले थे।

टीम में पांच रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मुख्य कोच मार्को पेजाईयूओली का टीम के लिये पहला मैच होगा और वह तैयारियों में जुटे हैं।

क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘कप्तान सुनील छेत्री महाद्वीपीय फुटबॉल के सातवें सत्र में टीम की अगुआई करेंगे और वह गोवा में टीम से जुड़ गये हैं जहां मैच के लिये खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। ’’

छत्तीस साल के छेत्री 11 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मिले थे और 28 मार्च को उन्होंने घोषणा की कि वह इस संक्रमण से उबर चुके हैं। इसके कारण वह ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दुबई में खेले गये भारत के दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी नहीं खेल पाये थे। इसमें भारत ने ओमान ने 1-1 से ड्रा खेला था जबकि यूएई के हाथों उसे 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

जीएमसी स्टेडियम में यह मैच महामारी के कारण दर्शकों के बिना खेला जायेगा।

बुधवार को क्लब ने घोषणा की थी कि पांच अप्रैल से शुरू हुए शिविर के दौरान कोविड-19 परीक्षण में तीन मामले पॉजिटिव आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!