लाइव न्यूज़ :

छेत्री ने टीम में वापसी पर कहा, घर वहीं है जहां दिल है

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी पर राहत महसूस करते हुए कहा कि यह उनके लिये घर वापसी जैसा है।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर काबिज छेत्री फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 के क्वालीफायर्स के मैचों में खेलने के लिये तैयार हैं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार छेत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम में वापसी करके बड़ी राहत महसूस हो रही है। आखिरकार घर वहीं है जहां दिल है। ’’

छेत्री कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण यूएई और ओमान के खिलाफ क्रमश: 25 और 29 मार्च को खेले गये अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में नहीं खेल पाये थे। अब वह दोहा में क्वालीफायर्स के बाकी बचे तीन मैचों में खेलने के लिये बेताब हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मैं दोहा में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। पिछली बार जब मैं दोहा गया तो बीमार होने के कारण कतर के खिलाफ नहीं खेल पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!