लाइव न्यूज़ :

गोवा को 2-1 से हराकर जीत की राह पर लौटा चेन्नइयिन

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:18 IST

Open in App

मडगांव (गोवा) 19 दिसंबर रफाएल क्रिवेलारो (पांचवें मिनट) और रहीम अली (53वें मिनट) के गोल की मदद से दो बार के चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने शनिवार को एफसी गोवा को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में जीत की पटरी पर वापसी की।

चेन्नई की टीम को चार मैचों के बाद जीत मिली है जबकि गोवा को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। गोवा की यह तीसरी हार है जबकि उसके दो मैच ड्रा रहे हैं और दो में जीत मिली है। उसके खाते में आठ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम के छठे मैच से प्राप्त तीन अंकों के साथ कुल आठ अंक हो गए हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर है।

इस रोमांचक मैच का पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर रहा। शुरुआती 45 मिनट के खेल के लिहाज से दोनों हर मायने में एक दूसरे की बराबरी पर रहीं।

मैच का पहला गोल चेन्नई की ओर से रफाएल क्रिवेलारो ने पांचवें मिनट में किया।

क्रिवेलारो के इस शानदार गोल से हतप्रभ गोवा ने अपने खेल का स्तर उठाया और नौवें मिनट में बराबरी का गोल दागते हुए हिसाब बराबर कर लिया। गोवा के लिए यह गोल एलेक्सजेंडर जेसुराज की मदद से जार्ज मेंदोजा ने किया।

पहला हाफ बराबरी पर छूटने के बाद चेन्नई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में बदलाव किया। दीपक टांगरी को बाहर कर रहीम अली को अंदर लिया गया जिन्होंने 53वें मिनट में गोल कर चेन्नई को 2-1 से आगे कर दिया। इस गोल में क्रिवेलारो ने उनकी मदद की।

मैच के 84वें मिनट में अनिरुद्ध थापा चोटिल हुए और चेन्नई को न चाहते हुए भी धनपाल गणेश को अंदर लेना पड़ा। गोवा ने भी इंजुरी टाइम में बदलाव किया लेकिन उसकी यह रणनीति काम नहीं आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!