चेल्सी चार दिन में दूसरी बार हारा, मैनचेस्टर सिटी ने फिर ड्रा खेला

By भाषा | Updated: December 16, 2020 15:51 IST2020-12-16T15:51:11+5:302020-12-16T15:51:11+5:30

Chelsea lost for the second time in four days, Manchester City again drew | चेल्सी चार दिन में दूसरी बार हारा, मैनचेस्टर सिटी ने फिर ड्रा खेला

चेल्सी चार दिन में दूसरी बार हारा, मैनचेस्टर सिटी ने फिर ड्रा खेला

लंदन, 16 दिसंबर (एपी) चेल्सी फुटबॉल क्लब को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में चार दिन में दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी जिसे वोल्वरहैम्पटन ने 1-2 से पराजित किया।

वहीं मैनचेस्टर सिटी ने भी इन्हीं चार दिनों में दो ड्रा खेले। इसलिये मंगलवार की शाम लीग के खिताब के दो दावेदारों के लिये भूल जाने वाली रही।

वोल्वरहैम्पटन ने जहां ‘स्टापेज टाइम’ में विजयी गोल किया वहीं सिटी को वेस्ट ब्रोमविच एलबियोन से अंक बांटने पड़े जो इस सत्र में रेलीगेशन होने वाले क्लबों के दावेदारों में से एक है।

मैनचेस्टर सिटी और वेस्ट ब्रोमविच एलबियाने के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।

शनिवार को एवर्टन से 0-1 से हारने वाले चेल्सी क्लब ने पहले स्थान पर पहुंचने का जबकि मैनचेस्टर सिटी शीर्ष दो क्लब टोटेनहम और लीवरपूल के करीब पहुंचने का मौका गंवा दिया।

चेल्सी के लिये ओलिवर गिरोड ने 49वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलायी। लेकिन वोल्वरहैम्पटन ने डेनियल पोडेंस के 66वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी हासिल की फिर पुर्तगाल के पेड्रो नेटो ने स्टापेज टाइम के पांचवें मिनट में विजयी गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chelsea lost for the second time in four days, Manchester City again drew

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे