लाइव न्यूज़ :

प्रकाश पादुकोण को बीडब्ल्यूएफ का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन विश्व महासंघ ने इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये चुना है।

बीडब्ल्यूएफ ने पुरस्कार आयोग की सिफारिश पर उनका चयन किया । भारतीय बैडमिंटन संघ ने पुरस्कार के लिये उनका नाम भेजा था ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और विश्व चैम्पियनशिप पदक जीतने वाले पहले भारतीय पादुकोण को 2018 में बीएआई का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था ।

उत्कृष्ट सेवा के लिये बीडब्ल्यूएफ परिषद ने हरियाणा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष देवेंदर सिंह , महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ के महासचिव एसए शेट्टी , बीएआई उपाध्यक्ष ओ डी शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष मानिक साहा को नामित किया है ।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक को महिला और लैंगिक समानता पुरस्कार दिया गया है ।

बीएआई महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को यह सम्मान दिया जा रहा है । भारतीय बैडमिंटन आज जहां भी है, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!