लाइव न्यूज़ :

दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं बर्न्स, पुकोवस्की अभी कनकशन से नहीं उबरे

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:24 IST

Open in App

मेलबर्न, 20 दिसंबर आस्ट्रेलिया के जो बर्न्स को दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिये फिट घोषित किया गया जिनकी कोहनी में श्रृंखला के शुरूआती दिन रात्रि टेस्ट के दौरान चोट लग गयी थी जबकि युवा विल पुकोवस्की कनकशन (सिर में हल्की चोट) से उबर नहीं सके हैं जिससे वह खेलने के लिये फिट नहीं हैं।

बर्न्स को एडीलेड में पहले टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद कोहनी में लग गयी थी जिसमें आस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत हासिल कर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘जो बर्न्स की बांह में गंभीर चोट नहीं है जबकि विल पुकोवस्की ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट में पदार्पण नहीं कर पायेंगे जिनके सिर पर गेंद लग गयी थी। ’’

श्रृंखला से पहले से ही आस्ट्रेलियाई टीम खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है और बर्न्स के भी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा था लेकिन स्कैन में पता चला कि उनकी बांह में कोई भी बड़ी चोट नहीं है।

पुकोवस्की के पहले टेस्ट में पदार्पण की उम्मीद थी क्योंकि डेविड वार्नर ग्रोइन चोट के कारण बाहर थे। लेकिन पहले अभ्यास मैच के दौरान गेंद उनके हेलमेट पर लग गयी थी जिससे वह शुरूआती दिन रात्रि टेस्ट में नहीं खेल पाये। पुकोवस्की नौंवी बार कनकशन के शिकार हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!