Bundesliga Football Tournament 2023: बायर्न म्यूनिख के लिए म्यूलर ने खेला 428वां लीग मुकाबला, बोकुम को 3-0 से हराकर शीर्ष पर कायम, मायर और काहन सबसे आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 12, 2023 08:29 PM2023-02-12T20:29:29+5:302023-02-12T20:30:08+5:30

Bundesliga Football Tournament 2023: गोलकीपर ओलीवर काहन (429) और सेप मायर (473) ने ही इससे अधिक मैचों में क्लब का प्रतिनिधित्व किया है।

Bundesliga Football Tournament 2023 Thomas Müller played 428th league match Bayern Munich beat Bokum 3-0 top, Sepp Maier 473 and Oliver Kahn 429 leading | Bundesliga Football Tournament 2023: बायर्न म्यूनिख के लिए म्यूलर ने खेला 428वां लीग मुकाबला, बोकुम को 3-0 से हराकर शीर्ष पर कायम, मायर और काहन सबसे आगे

म्यूलर 428वां लीग मुकाबला खेल रहे थे जो क्लब के महान खिलाड़ी गर्ड म्यूलर से एक अधिक है।

Highlightsगत चैंपियन टीम बोकुम को 3-0 से हराकर बुंदेसलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर बरकरार है।म्यूलर 428वां लीग मुकाबला खेल रहे थे जो क्लब के महान खिलाड़ी गर्ड म्यूलर से एक अधिक है।

Bundesliga Football Tournament 2023: थॉमस म्यूलर ने बायर्न म्यूनिख की ओर से रिकॉर्ड मुकाबले खेलने का जश्न गोल करके मनाया जिससे गत चैंपियन टीम बोकुम को 3-0 से हराकर बुंदेसलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर बरकरार है।

बायर्न की ओर से म्यूलर 428वां लीग मुकाबला खेल रहे थे जो क्लब के महान खिलाड़ी गर्ड म्यूलर से एक अधिक है। यह आउटफील्ड में खेलने वाले किसी खिलाड़ी के क्लब के लिए रिकॉर्ड मैच हैं। गोलकीपर ओलीवर काहन (429) और सेप मायर (473) ने ही इससे अधिक मैचों में क्लब का प्रतिनिधित्व किया है।

म्यूलर ने 41वें मिनट में बायर्न म्यूनिख को बढ़त दिलाई जिसके बाद किंग्सले कोमैन और सर्गेई गनेबरी ने भी एक-एक गोल दागा। इस जीत से बायर्न ने अंक तालिका में यूनियन बर्लिन पर एक अंक की बढ़त बनाए रखी है जिसने लेपजिग के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

बायर्न के 20 मैच में 43 जबकि बर्लिन के इतने ही मैच में 42 अंक हैं। अन्य मुकाबलों में बोरूसिया डोर्टमंड ने वर्डर ब्रेमेन को 2-0 से हराया जबकि होफेनहीम को बायर्न लीवरक्यूसेन के खिलाफ 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। फ्राइबर्ग ने स्टुटगार्ट को 2-1 से हराया जबकि मेंज ने ऑग्सबर्ग को 3-1 से शिकस्त दी।

 

Web Title: Bundesliga Football Tournament 2023 Thomas Müller played 428th league match Bayern Munich beat Bokum 3-0 top, Sepp Maier 473 and Oliver Kahn 429 leading

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे