लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : संजीत और आकाश कुमार अंतिम 16 में पहुंचे

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:49 IST

Open in App

बेलग्रेड, 29 अक्टूबर एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किग्रा) ने रूस के आंद्रेई स्टोटस्की को रोमांचक मुकाबले में हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि आकाश कुमार (54 किग्रा) वाकओवर मिलने से अंतिम 16 में पहुंचे जिससे भारतीयों के लिये यहां एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार का दिन अच्छा रहा।

आकाश ने जर्मनी के प्रतिद्वंद्वी ओमर सलाह इब्राहिम के बीमार होने के कारण वाकओवर दिये जाने के बाद अगले दौर में जगह बनायी, जहां उनका सामना पुअर्तो रिको के पगान सालेब टिराडो से होगा।

भारतीय हाई परफोरमेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा, ‘‘आज सुबह उसका प्रतिद्वंद्वी वजन कराने भी नहीं आया था क्योंकि वह बीमार था। वरिंदर सिंह के मामले जैसा ही कुछ हमारे साथ हुआ। वरिंदर के मामले में हम हार गये थे लेकिन आज हम अगले दौर में पहुंच गये। ’’

वरिंदर को तेज बुखार के कारण 60 किग्रा वजन वर्ग के अपने मुकाबले से हटना पड़ा था, हालांकि वह कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये थे।

स्टोटस्की पर 4-1 की जीत के दौरान संजीत पहले दो दौर में ज्यादा आक्रामक थे। संजीत ने कई बार गार्ड नीचे करके स्टोटस्की को चिढ़ाया भी। दोनों एक दूसरे पर मुक्के जड़ने के बाद बीच बीच में मुस्कुरा भी रहे थे।

बीती रात आकाश सांगवान (67 किग्रा) ने जर्मनी के मुक्केबाज डेनियल क्रोटर पर 4-1 की जीत से प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। अब 21 साल के भारतीय का सामना क्यूबा के मुक्केबाज केविन ब्राउन से होगा।

देर रात निशांत देव (71 किग्रा) की भिड़ंत मौरिशस के मर्वेन क्लेयर से होगी। वह भी प्री क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे।

शनिवार को पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) के साथ तीन अन्य भारतीय भी रिंग में उतरेंगे। थापा की भिडंत रांउड 32 में सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से होगी।

सुमित (75 किग्रा) राउंड 32 में ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोल्ताएव के सामने होंगे जबकि सचिन (80 किग्रा) अमेरिका के रॉबी गोंजालवेस से भिड़ेंगे।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल में जार्जिया के साखिल अलाखवेरदोवी के सामने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!