लाइव न्यूज़ :

बॉर्डर ने कहा, वेड से पारी का आगाज कराने का जुआ भारी पड़ा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:58 IST

Open in App

एडीलेड, 18 दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर का मानना है कि मैथ्यू वेड से पारी का आगाज कराने का जुआ भारी पड़ा क्योंकि मेजबान टीम भारत के खिलाफ पहले दिन-रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 191 रन पर सिमट गई।

ग्रोइन की चोट के कारण स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और सिर में चोट लगने के कारण विल पुकोवस्की के बाहर होने के कारण मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए वेड को चुना।

वेड ने खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स के साथ पारी का आगाज किया। दोनों क्रीज पर जूझते दिखे और आठ-आठ रन बनाने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।

वेड से पारी का आगाज कराए जाने के जुए के भारी पड़ने के बारे में पूछे जाने पर बॉर्डर ने फॉक्सस्पोर्ट.कॉम.एयू से कहा, ‘‘हां, असल में यही हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जुआ था क्योंकि आप एक खिलाड़ी (वेड) को टेस्ट मैच में उसके नियमित स्थान से हटा रहे थे। हां, वह खेल के छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करता है लेकिन जिस चीज का सामना उन्हें अभी करना पड़ा पड़ रहा है वह स्थिति इससे बिलकुल अलग होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!